Posts

Showing posts from October, 2023

50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स

Image
50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स  Animal Facts in Hindi  1 . पृथ्वी का सबसे बड़ा जानवर  जिराफ  पृथ्वी का सबसे कम समय तक सोने वाला जानवर है जों 24 घंटो में सिर्फ 30 मिनट से 1 घंटे तक ही सोता है जबकि  Koala  सबसे ज्यादा समय तक सोने वाला जानवर है जो हर दिन 20-22 घंटे सिर्फ सोने में ही बिताता है। 2 . Pacu fish ऐसी मछलियों की प्रजाति है जिनके दाँत बिल्कुल किसी इंसान की तरह लगते है। Image credit -  Steemit/vahidrazavi 3 . शेर कभी घास नहीं खाता चाहे उसे भूखा ही क्यों न मरना पड़े ये कहावत तो बहुत से लोगों ने सुनी होगी, क्यूंकि शेर पूरी तरह मांसाहारी होते है जिस वजह से इनके पेट में घास को पचाने की क्षमता नहीं होती लेकिन ज़ब कभी इनके पेट में जलन होती है या ये किसी खाने को पचा नहीं पाते तो ये घास खा लेते है जिससे इन्हें उल्टी होती है और अपच खाना बाहर आ जाता है और इनका पेट साफ हो जाता है। ऐसा ही काम कुत्ते और बिल्ली जैसे जानवर भी करते है। 4 . बिल्लियाँ इकलौती ऐसे स्तनधारी जानवर है जो मीठे का स्वाद नहीं ले सकते क्यूंकि इनमें Sweet  Taste Receptor  मौजूद नहीं होते।

Top 10 Weirdest Jobs in the world | दुनिया की 10 सबसे अजीबोगरीब नौकरियां

Image
Most Weird Jobs around the World in Hindi Professional Mourner ये एक ऐसा काम होता है जिसमें लोगों को दूसरों के अंतिम संस्कार में नकली रोने के लिए पैसे दिए जाते है। चीन तथा मिस्र जैसे देशों में ये काम प्राचीन समय से ही किया जाता था लेकिन अब Professional Mourner एक व्यवसाय बनता जा रहा है और दुनिया के बहुत से हिस्सों में इस काम को किया जाता है यहाँ तक कि हमारे भारत देश के कुछ हिस्सों में भी अंतिम संस्कार में झूठ के रोने के लिए लोगों को पैसे दिए जाते है। यह काम करने वालों को Moirologists भी कहा जाता है और इस काम का उदेश्य मरे हुए व्यक्ति के अंतिम विदाई में लोगों की संख्या को बढ़ाना या मरे हुए के परिवार वालों का साथ देना होता है। बहुत से देशों में इस काम को करने के लिए प्रोफेशनल या ट्रैनिंग लिए हुए व्यक्ति होते है लेकिन कहीं पर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे देकर अंतिम संस्कार में शामिल किया जाता है। Chicken Sexer यह काम बड़े बड़े चिकन फार्म में किया जाता है और इस काम में लोगों को मुर्गे और मुर्गीयों के लिंग की जाँच करके उन्हें अंडे और मांस के लिए अलग करना होता है। ये काम भले ही सुनने में आसान

Top 15 Most Weird Restaurants around the World in Hindi | दुनिया के 15 सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट

Image
Most Weird Restaurants around the World Fish Cafe, Vietnam वियतनाम के  Ho Chi Minh  शहर में Amix Cafe नाम का कैफ़े खुला है जिसे Fish Cafe भी कहा जाता है। इस कैफ़े के खुलते ही इसने सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी क्यूंकि ये पहला ऐसा कैफ़े था जिसके पूरे फर्श में पानी भरा था जिसमें मछलियां भी तैरती थी और लोग इन मछलियों के बीच टेबल लगा कर बैठते थे। इस कैफ़े को 23 साल के Nguyen Duoc Hoa ने बनाया था और उनका कहना है कि वे कुछ नए तरीके का कैफ़े बनाना चाहते थे जिसे पहले किसी लोगों ने देखा नहीं होगा और उनके अनुसार इस कैफ़े को बनाने में उन्हें बहुत सी कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा जैसे कि फर्श को वाटरप्रूफ बनाने के लिए उसमे 2 लेयर का  tarp  लगाया गया और  tarp  को नुकसान से बचाने के लिए सभी फर्नीचर के नीचे कॉटन लगाया गया, पानी को ताज़ा और साफ रखने के लिए ट्रिपल फ़िल्टरेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। इन सभी कठिनाइयों से निपट कर Nguyen Duoc Hoa अपने इस कैफ़े को दुनिया के सबसे अलग कैफ़े में से एक बनाने में सफल हो पाए है। इस कैफ़े में मछलियों का ध्यान रखने के लिए लोगों को जूते उतार कर और पैरों को अच्छे