Amazing Facts in Hindi about Burj Khalifa || बुर्ज खलीफा के बारे में रोचक तथ्य ||

 

Amazing Facts in Hindi about Burj Khalifa | बुर्ज खलीफा के बारे में रोचक तथ्य 




  1. बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है, जो कि दुबई में स्थित है | इस इमारत की ऊँचाई 828 मीटर (2,716.5 फ़ीट) है और यह एफिल टावर से तीन गुना अधिक ऊँचा है |
  2. एक अनुमान के अनुसार बुर्ज खलीफा को बनाने में लगभग $1.5 billion की लागत आई थी |
  3. बुर्ज खलीफा में कुल 163 मंजिलें हैं, जिसमें 58 लिफ्ट, 2957 पार्किंग क्षेत्र (parking space), 304 होटल, 37 ऑफिस फ्लोर और 900 Apartments हैं |
  4. बुर्ज खलीफा को पहले बुर्ज दुबई के नाम से जाना जाता था | बाद में यहाँ के राष्ट्रपति खलीफा बिन ज़ायेद अल नह्यान के सम्मान में इसका नाम बुर्ज खलीफा कर दिया गया |
  5. बुर्ज खलीफा के मालिक ईमार ने इसका प्रस्ताव 2003 में रखा था | जिसका काम 2004 में शुरू कर दिया गया था | 2010 में यह इमारत बनकर तैयार हो गयी थी और इसे लोगों के लिए शुरु कर दिया गया था |
  6. बुर्ज खलीफा के बनने के समय 12,000 मजदूर दिन – रात काम करते थे जो कि अलग – अलग देशों से आए थे |
  7. इस इमारत को बनाने में 100,000 हाथियों के बराबर कंक्रीट और पांच A380 हवाई जहाज के बराबर एल्युमीनियम का प्रयोग किया गया था |
  8. बुर्ज खलीफा में एक समय में लगभग 35,000 लोगों के रहने की व्यवस्था है |
  9. इस इमारत की लिफ्ट 65 km/h की रफ्तार से चलती है और इमारत के 124वें तल पर स्थित अवलोकन डेक ‘एट द टॉप’ तक मात्र दो मिनट में पहुँच जाती है |
  10. बुर्ज खलीफा में जमीन से लगभग 210 मीटर की ऊँचाई पर 25 मीटर की चौड़ाई का हेलिपैड भी बनाया गया है जिस पर हेलीकाप्टर उतारा जाता है |
  11. इस इमारत के 76वें तल पर दुनिया का सबसे ऊँचा स्वीमिंग पूल और 158वें तल पर दुनिया की सबसे ऊँची मस्जिद और 144वें तल पर दुनिया का सबसे ऊँचा नाइटक्लब है |
  12. बुर्ज खलीफा के नाम 6 world records हैं, जिसमें सबसे ऊँची इमारत, सबसे ऊँची लिफ्ट और सबसे ज्यादा मंजिल इत्यादि शामिल हैं |
  13. बुर्ज खलीफा की इमारत इतनी ऊँची है कि इसके 80 मंजिल के ऊपर रहने वालों को रमजान के दिनों में ज्यादा देर भूखा रहना पड़ता है क्योंकि ऊपर सूरज ज्यादा देर तक दिखता है |
  14. बुर्ज खलीफा में लगे AC से एक वर्ष में जितना पानी निकलता है, उससे ओलम्पिक के पांच स्विमिंग पूल भरे जा सकते हैं |
  15. बुर्ज खलीफा चारों तरफ से कृत्रिम झील से घिरा हुआ है, जो इसकी खूबसूरती को और भी आकर्षक बना देता है |
  16. हर दिन इस इमारत में लगभग 946,000 लीटर पानी को 100 किलोमीटर पाइप की सहायता से पहुँचाया जाता है |

Comments

Popular posts from this blog

भारत में पाए जाने वाले भूत | Ghosts from Indian Folklore (लोक-साहित्य) and Mythology

50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स

Top 10 Weirdest Jobs in the world | दुनिया की 10 सबसे अजीबोगरीब नौकरियां