Amazing Facts in Hindi about Dolphin || डॉल्फिन के बारे में रोचक तथ्य ||

 

Amazing Facts in Hindi about Dolphin || डॉल्फिन के बारे में रोचक तथ्य ||




  • फिलहाल पृथ्वी पर डॉल्फिन (Dolphin) की 41 प्रजातियाँ मौजूद हैं, इनमें से 37 समुद्र में और 4 नदियों में पाई जाती हैं |
  • डॉल्फिन की उम्र लगभग 15 साल होती है, कुछ प्रजातियाँ 50 साल तक भी जिंदा रहती हैं |
  • डॉल्फिन आवाज से और सीटी बजाकर दूसरी डॉल्फिन के साथ बात करती है |
  • डॉल्फ़िन एक चार पैर वाले स्थलीय जानवर से विकसित हुई है, जिसने लगभग 50 मिलियन साल पहले पानी में अधिक समय बिताना शुरू कर दिया था |
  • डॉल्फ़िन इंसानों से 10 गुना ज्यादा सुन सकती है मगर ये खूशबू और बदबू का पता नहीं लगा सकती |
  • सबसे छोटी डाॅल्फिन की लम्बाई 4 फीट और सबसे लंबी डाॅल्फिन की लम्बाई 32 फीट है |
  • आपको जानकर आश्चर्य होगा कि डॉल्फ़िन टेलिफोन पर एक दूसरे से बातचीत कर सकती है, और पता लगा सकती है कि सामने फोन पर कौन है |
  • इसे अकेले रहना पसंद नहीं है, यह सामान्यत: समूह में रहना पसंद करती है | इनके एक समूह में 10 से 12 सदस्य होते हैं,
    डाॅल्फिन्स के समूह को “school” कहा जाता है |
  • जानवरों में सबसे लंबी याददाशत डाॅल्फिन्स की हीं होती है |
  • सबसे छोटी डाॅल्फिन का वजन 40 Kg और सबसे बड़ी डाॅल्फिन का वजन 9,000 Kg है |
  • डाॅल्फिन खुद को शीशे में पहचान सकती है और शीशे में खुद को देखकर खुश होती है |
    अमेरिका Navy के पास 75 प्रशिक्षित की गई डाॅल्फिन्स (Dolphins) हैं, जो पानी के अंदर माइन्स और दुश्मन तैराकों को ढूंढने में मदद करती हैं |
  • डाॅल्फिन अपने एक आँख को खोल कर सोती है |
  • डाॅल्फिन 60 km/h की गति से तैर सकती है |
  • डाॅल्फिन और व्हेल जब बच्चे को जन्म देती है तब सबसे पहले उसकी पूँछ निकलती है, ना कि सिर |
  • डाॅल्फिन एक ही समय में सोने और तैरते रहने की दोनों क्रिया एक साथ कर सकती है |
  • डाॅल्फिन पानी में 990 फ़ीट की गहराई तक जा सकती है और पानी के ऊपर 20 फ़ीट तक उछल सकती है |
  • डाॅल्फिन को अपने शरीर के वजन का करीबन 1/8 हिस्सा खाना हर दिन चाहिए होता है और ये छोटी मछलियों को खाकर अपनी भूख मिटाती है |
  • डॉल्फ़िन के पास दो पेट होता है | एक भोजन के भंडारण के लिए और दूसरा पाचन के लिए उपयोग होता है |
  • नर डॉल्फिंस को Bulls और मादा डॉल्फिंस को Cows कहते हैं |
  • पहली बार दो मुँह वाली डाॅल्फिन 2014 ई० में तुर्की की एक बीच पर मिली थी |
  • डॉल्फिंस का सेक्स नाभि से नाभि में होता है और मनुष्य की तरह डॉलफिन भी सेक्स आनंद के लिए करती हैं |
  • डाॅल्फिन का गर्भधारण काल 10 महीने का होता है और प्रसव के कुछ दिन पहले से मादा डॉलफिन का एक समूह गर्भवती डॉलफिन की देखभाल करता है |
  • जब Killer Whale और Bottlenose Dolphin का आपस में सेक्स करवाया गया तो एक नई प्रजाति Wolphin का जन्म हुआ |
  • डॉल्फ़िन कभी अपना भोजन नहीं चबाती, वे भोजन को पूरी तरह निगल लेती है | उसके दांत का उपयोग केवल शिकार को पकड़ने के लिए होता है |
  • डाॅल्फिन और व्हेल जब बहुत ज्यादा खुश होती है, तब वो चिल्लाने लगती है |
  • डाॅल्फिन अपनी त्वचा की ऊपरी परत्त को हर 2 घंटे में उतार देती है |
  • डाॅल्फिन समुद्र का पानी नही पीती क्योंकि ये इन्हें बीमार और यहाँ तक की मार भी सकता है | ये अपने भोजन से हीं पानी की आपूर्ति कर लेती है |
  • डॉल्फिन की खासियत यह है कि यह कंपन वाली आवाज निकालती है, जो किसी भी चीज से टकराकर वापस डॉल्फिन के पास आ जाती है | इससे डॉल्फिन को पता लग जाता है कि शिकार कितना बड़ा और कितने नजदीक है |
  • डॉल्फिन बहुत हीं समझदार जीव है और इसका मनुष्य के साथ सालों से मधुर संबंध रहा है |
  • मनुष्य की तरहडॉल्फिन भी एक दूसरे को देख कर भावनाओं को समझ सकती है |
  • डॉल्फ़िन में भी सेवा का भाव होता है | वे लंबे समय तक बीमार और घायल साथियों के साथ रहती है और उनकी देखभाल करती है |

Comments

Popular posts from this blog

भारत में पाए जाने वाले भूत | Ghosts from Indian Folklore (लोक-साहित्य) and Mythology

50 Amazing Facts about Animals | जानवरों के बारे मे 50 मजेदार फैक्ट्स

Top 10 Weirdest Jobs in the world | दुनिया की 10 सबसे अजीबोगरीब नौकरियां